रणवीर से ज्यादा है दीपिका की नेटवर्थ, फिल्मों की फीस भी लेती हैं उनसे ज्यादा
बॉलीवुड डेस्क. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई महीनों की कयासों के बाद आख़िरकार 21 अक्टूबर को अपनी शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तारीख को लेकर जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया और बताया कि दोनों अगले महीने 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रणवीर से ज्यादा है दीपिका की नेटवर्थ: रणवीर और दीपिका सिर्फ गुड लुकिंग पेयर ही नहीं बल्कि एक पॉवर कपल भी हैं। दोनों की पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है और साथ ही इनके हिस्से में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी हैं। बात करें दोनों की नेटवर्थ की तो 2017 में आई फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में दीपिका छटवीं पोजिशन पर थीं। 2017 में उनकी संपत्ति कुल 11 मिलियन डॉलर बताई गई थी यानी कि तकरीबन 80 करोड़ रुपए। वहीं, 7वें स्थान पर मौजूद रणवीर की नेटवर्थ तकरीबन 10 मिलियन डॉलर थी यानी कि करीब 74 करोड़। दोनों को मिलकर 21 मिलियन डॉलर होता है जो कि इंडियन करेंसी के हिसाब से 154 करोड़ रुपए हुआ। इतनी फीस लेते हैं दीपिका और रणवीर : पद्मावत में काम करने के लिए दीपिका ने संजय लीला भंसाली से 1...