रणवीर से ज्यादा है दीपिका की नेटवर्थ, फिल्मों की फीस भी लेती हैं उनसे ज्यादा

बॉलीवुड डेस्क. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई महीनों की कयासों के बाद आख़िरकार 21 अक्टूबर को अपनी शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तारीख को लेकर जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया और बताया कि दोनों अगले महीने 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

रणवीर से ज्यादा है दीपिका की नेटवर्थ: रणवीर और दीपिका सिर्फ गुड लुकिंग पेयर ही नहीं बल्कि एक पॉवर कपल भी हैं। दोनों की पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है और साथ ही इनके हिस्से में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी हैं। बात करें दोनों की नेटवर्थ की तो 2017 में आई फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में दीपिका छटवीं पोजिशन पर थीं। 2017 में उनकी संपत्ति कुल 11 मिलियन डॉलर बताई गई थी यानी कि तकरीबन 80 करोड़ रुपए। वहीं, 7वें स्थान पर मौजूद रणवीर की नेटवर्थ तकरीबन 10 मिलियन डॉलर थी यानी कि करीब 74 करोड़। दोनों को मिलकर 21 मिलियन डॉलर होता है जो कि इंडियन करेंसी के हिसाब से 154 करोड़ रुपए हुआ।

इतनी फीस लेते हैं दीपिका और रणवीर: पद्मावत में काम करने के लिए दीपिका ने संजय लीला भंसाली से 12 करोड़ रुपए बतौर फीस लिए थे।वहीं, हर फिल्म के लिए वह औसतन 6-7 करोड़ रुपए लेती हैं लेकिन पद्मावत के बाद उन्होंने हर फिल्म के लिए 12 करोड़ की ही डिमांड करनी शुरू कर दी है। दीपिका ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी 5 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं, रणवीर को पद्मावत में काम करने के लिए 7-8 करोड़ रुपए फीस मिली थी। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उन्हें 3-4 करोड़ रुपए मिलते हैं।

गिन्नी और कपिल एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। कॉलेज फंक्शंस में दोनों हिस्सा लेते थे। कपिल के भाई अशोक शर्मा ने बताया था कि गिन्नी का असली नाम भवनीत है और वे जालंधर की रहने वाली हैं। गिन्नी कपिल के साथ पंजाबी कॉमेडी शो हंसबलिए में नजर आ चुकी हैं। कहा जाता है कि इसी शो के सेट पर उनका अफेयर शुरू हुआ।

5 साल पहले रिलेशन का एेलान : गिन्नी ने कपिल के साथ अपने रिलेशनशिप को 2013 में ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि, इसे ज्यादातर लोगों ने नोटिस नहीं किया था। एक फ्रेंड से चैटिंग के दौरान भवनीत ने माना था कि वे कपिल को डेट कर रही हैं। मीनाक्षी नाम की फ्रेंड ने कपिल की फोटो पर कमेंट किया था -वे बहुत ही हैंडसम है और तुमने कभी बताया ही नहीं कि तुम इतनी लकी गर्ल हो।

Comments

Popular posts from this blog

طالب رئيس الوزراء السويدي، ستيفان لوفين، مواطنيه خلال كلمة

فيروس كورونا: فريق مدينة ووهان الصينية لكرة القدم يعود إليها بعد ثلاثة أشهر من الغياب

فيروس كورونا: عدد حالات الإصابة يتجاوز عشرة ملايين وإيران تفرض الكمامات في التجمعات العامة